Sunami Media

महामाया के दरबार में पहुंचे अरुण साव, बोले- 2023 में भाजपा फिर जनता की सेवा के लिए तत्‍पर,

Editor  :-महामाया के दरबार में पहुंचे अरुण साव, बोले- 2023 में भाजपा फिर जनता की सेवा के लिए तत्‍पर



महामाया के दरबार में पहुंचे अरुण साव, बोले- 2023 में भाजपा फिर जनता की सेवा में तत्‍पर हो यही आशीर्वाद लेने आया हूं

बिलासपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचे। माता रानी के दर्शन कर उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर मीडिया से चर्चा करते हुए अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि मां महामाया की कृपा से समृद्ध है। हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रभु राम के ननिहाल, माता कौशल्या की धरा छत्तीसगढ़ में हमारा भी जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का अवसर हमारी भाजपा सरकार को प्राप्त हुआ था। इस दौरान हमारी सरकार ने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कार्य किये।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा ने एक छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। माता रानी से आशीर्वाद लेने आया हूं। उनके आशीर्वाद से 2023 में पुनः भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा में तत्पर हो ताकि राज्य एक बार फिर विकास की ओर आगे बढ़े।


भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव ने रमन सिंह को बताया राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष तो कांग्रेस ने ली इस तरह चुटकी
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव ने रमन सिंह को बताया राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष तो कांग्रेस ने ली इस तरह चुटकी


प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मंदिर समिति के सचिव व्यास नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष विजय शंकर अग्रवाल, मुख्य पुजारी पांडे महाराज का शाल श्रीफल से सम्मान किया। मंदिर दर्शन के दौरान अध्यक्ष के साथ भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा, भाजपा रायपुर मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, रमेश ठाकुर, बृजेश पांडे, अमरजीत छाबड़ा, अविनाश देवांगन, रजनीश तिवारी, सुब्रत चाकी, नरेंद्र पटेल ,विकास अग्रवाल, सौरभ यादव ,सुनील सोनकर, गीता ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर, पुरानी बस्ती के कार्यकर्ताओं ने भी अध्यक्ष अरुण साव का स्वागत किया।


भाजपा के छत्‍तीसगढ़ प्रदेश संगठन में इनदिनों बदलाव का दौर जारी है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने अरुण साव को प्रदेश अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी दी है। अरुण साव बिलासपुर के सांसद हैं। ओबीसी वर्ग से आने वाले साव के सामने कांग्रेस शासित छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की वापसी कराने की चुनौती है। बतादें कि छत्‍तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर दोनों राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media