Sunami Media News

खास दिन होगी हरतालिका तीज, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा की सामग्री


हर साल अखंड सौभाग्य की कामना के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस बार हरतालिका तीज का व्रत 30 अगस्त को रखा जाने वाला है। पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि तो हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत हरियाली तीज और कजरी तीज की तरह ही होता है। इस दिन चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद ही स्त्रियां व्रत खोलती है। इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहती है। साथ ही रिश्ता मजबूत होता है। आइए जानते हैं हरतालिका तीज के तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री के बारे में।

हरतालिका तीज तिथि और शुभ मुहूर्त

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि प्रारंभ - 29 अगस्त सोमवार, दोपहर 03:20 से शुरू

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त - 30 अगस्त मंगलवार, दोपहर 03:33 तक

उदया तिथि के आधार पर हरतालिका तीज का व्रत 30 अगस्त को रखा जाएगा।

प्रातः काल हरतालिका तीज का मुहूर्त - सुबह 06:12 से सुबह 08:42 तक

प्रदोष काल हरतालिका पूजन मुहूर्त - सुबह 06:42 से दोपहर 03:33 तक

तृतीया तिथि का समय - 29 अगस्त दोपहर 03:21 से 30 अगस्त दोपहर 03:33 तक

हरतालिका तीज पूजन सामग्री

हरतालिका तीज की पूजा के लिए सभी सामग्री पहले से ही एकत्र करके रख लेनी चाहिए। इससे आपको पूजा के समय किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मूर्ति मिट्टी से बनेगी। इनके लिए आप शुद्ध मिट्टी लें। इसके अलावा पीली वस्त्र, केले का पत्ता, जनेऊ, सुपारी, रोली, बेलपत्र, धतूरा, शमी के पत्ते, दूर्वा, कलश, अक्षत, घी, कपूर, गंगाजल, दही, शहद और 16 श्रृंगार का समान सिंदूर, बिंदिया, मेंहदी, *कुमकुम* आदि ले आएं। इसके साथ ही शुद्ध घी, दीपक, धूप आदि ले आएं।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने