Sunami Media

रक्षाबंधन पर श्री संस्कार फाउंडेशन ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ मनाया खुशियों का पर्व

रक्षाबंधन पर श्री संस्कार फाउंडेशन ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ मनाया खुशियों का पर्व

मिठाई, फल, राखी, चॉकलेट और केक वितरित कर बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान

बिलासपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्री संस्कार फाउंडेशन द्वारा बिलासपुर स्थित सेवा भारती मातृ छाया अनाथ आश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने आश्रम में रहने वाले बच्चों को राखी बांधी तथा मिठाई, फल, चॉकलेट और केक वितरित कर उनके साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया साहू ने कहा कि आश्रम में आकर उन्हें जो सुकून और आत्मीयता महसूस हुई, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर मानते हैं कि परिवार केवल खून के रिश्तों से बनता है, लेकिन यहां आकर महसूस हुआ कि परिवार आपसी प्यार, स्नेह और दुलार से बनता है। आश्रम के बच्चे इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं।

सोनिया साहू ने बच्चों की देखरेख करने वाले सेवाभावी लोगों की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों को सुरक्षित और प्यार भरा वातावरण प्रदान कर रहे हैं, जिसके लिए वे दिल से उनका सम्मान करती हैं।

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी भगवान का खूबसूरत तोहफा हैं और देश का आने वाला भविष्य हैं। खूब पढ़ें, खेलें और एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन में आगे बढ़ें।”

इस अवसर पर श्री संस्कार फाउंडेशन की पदाधिकारी निहारिका चटर्जी, लक्ष्मी सोनी, पद्मजा सिंह, सरबजीत कौर एवं किरण शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन के पर्व को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां साझा करना और उनमें अपनापन एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media