Sunami Media

प्राचार्यों की लंबित समस्याओं के निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

प्राचार्यों की लंबित समस्याओं के निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्राचार्य फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्यों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह एवं संचालक, लोक शिक्षण डॉ. ऋतुराज रघुवंशी से महत्वपूर्ण चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व छत्तीसगढ़ प्राचार्य फेडरेशन के संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने किया।

प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्यों की पदोन्नति, लंबित समयमान वेतनमान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA) के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में प्यून एवं लिपिक की व्यवस्था तथा शनिवार को प्रातःकालीन विद्यालय संचालन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषय अधिकारियों के समक्ष रखे।

समयमान वेतन पर सकारात्मक आश्वासन

वरिष्ठ प्राचार्यों को समयमान वेतन प्रदान किए जाने के संबंध में शिक्षा सचिव ने सहमति व्यक्त करते हुए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रस्ताव पूर्व में ही संचालक, लोक शिक्षण के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। इस पर सचिव ने प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर समयमान वेतन स्वीकृत किए जाने का आश्वासन दिया।

पदोन्नति और RMSA विद्यालयों में कर्मचारियों की व्यवस्था

प्राचार्यों की पदोन्नति के मुद्दे पर भी शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। वहीं RMSA अंतर्गत संचालित विद्यालयों में अंशकालीन स्वीपर, प्यून एवं लिपिक की व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों ने विभाग में उपलब्ध अमले से आवश्यकतानुसार व्यवस्था किए जाने की बात कही।

शनिवार को प्रातःकालीन विद्यालय संचालन पर सहमति

शनिवार को प्रातःकालीन विद्यालय संचालन के संबंध में भी अधिकारियों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र आदेश जारी किए जाने का आश्वासन दिया।

बैठक में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समस्या TET को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत करते हुए ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही शिक्षकों की पदोन्नति के विषय पर भी सारगर्भित चर्चा हुई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्राचार्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष एम.आर. खान, प्रमुख सलाहकार अनुराग ओझा, प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर एवं डॉ. भारती अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष चमेली वर्मा, प्रांतीय सचिव डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव, प्राचार्य मनोज कुमार मेरसा तथा छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, गरियाबंद के महासचिव बसंत त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

फेडरेशन ने उम्मीद जताई कि अधिकारियों द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासनों के अनुरूप प्राचार्यों की लंबित समस्याओं के निराकरण की दिशा में शीघ्र ठोस कार्रवाई होगी और प्राचार्यों को उनके लंबित अधिकार एवं सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।

एम. आर. खान
प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्राचार्य फेडरेशन

कमल वर्मा
प्रांतीय संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media