असम के चुनावी दंगल में ‘सारथी’ बनकर उभरे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, दिन-रात जुटे चुनावी रणनीति में
बिलासपुर/असम। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कोकराझार और बिजनी क्षेत्रों के सघन संगठनात्मक दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ लगातार बैठकें कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया। उनके इस अथक परिश्रम और सांगठनिक कौशल से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
कोकराझार में सहयोगी दल बीपीएफ (BPF) के वरिष्ठ पदाधिकारियों और EM देरहसद के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर जमीनी स्तर पर समन्वय और साझा चुनावी प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं बउखुगरी स्थित शक्ति आश्रम में भाजपा-बीपीएफ-अजीप गठबंधन की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बूथ स्तर तक सक्रिय होकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
डोटमा मंडल के दागोरीया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में ‘हर बूथ सशक्त’ करने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जीत की नींव होता है और कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क कर जनता का विश्वास जीतना होगा।
क्षेत्रीय अस्मिता और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देते हुए कोकराझार में बीटीआर कोच राजबोंगशी सम्मिलनी के अध्यक्ष लखिन्द्र राय एवं पदाधिकारियों से मुलाकात की गई। वहीं बिजनी में ऑल असम बंगाली स्टूडेंट यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष सम्राट भोवाल और बंगाली समाज के प्रतिनिधियों के साथ भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
यह प्रवास उनकी कार्य के प्रति निष्ठा को दर्शाता है, जहां सुबह से देर रात तक बैठकों और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से एनडीए के पक्ष में मजबूत आधार तैयार किया गया।
इन कार्यक्रमों में बीटीसी के कार्यकारी सदस्य कमलेश्वर राय, प्रत्याशी प्रसन्न राय, जिला अध्यक्ष गोसाई बानुमतारी, मंडल अध्यक्ष नंदलाल नरझरी, जिला महामंत्री अविखन दास, मंडल अध्यक्ष सनमोहन राय, जिला उपाध्यक्ष लासिम बोरो, क्षेत्रीय प्रतिनिधि कल्याण गोगोई, विस्तारक विनय तिवारी, मंडल प्रभारी साहको जाटप बर्बरी, उपसभापति जयदीप राय, एलएसी प्रबंधन अध्यक्ष कार्तिक बुम्ह, शिव शंकर उलाका (प्रभारी), अतीश शंभी (विस्तारक), दोवांजली देवी (मंत्री), विनीती बाला बसुमतारी (अध्यक्ष), अतुल कोर (प्रतिनिधि), रिपुनजम नरझरी, प्रहलाद नरझरी, संजय तिवारी एवं दीपांजली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।