Sunami Media News

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के मीडिया प्रभारी बने अरविंद मिश्रा,

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के मीडिया प्रभारी बने अरविंद मिश्रा,

मुकेश तिवारी की कलम से,,

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राई की अनुशंसा पर बिलासपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार मिश्रा को संघ का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
अरविंद मिश्रा लंबे समय से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी लेखनी के माध्यम से सामाजिक एवं जनहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। विशेष रूप से राजनीतिक खबरों, खासकर चुनावी समय में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण और प्रभावी रही है।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी सक्रियता, अनुभव एवं समर्पण को देखते हुए छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा उन्हें मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
संघ के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने