Sunami Media

Sunami Media || हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा

बिलासपुर | Sunami Media
सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोपका चौकी के अरपा विहार कॉलोनी में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के ही बेटे और दामाद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 12 दिसंबर 2025 को सूचना मिली थी कि अरपा विहार निवासी शंभू राम साहू अपने घर के अंदर मृत अवस्था में पड़े हैं। सिर में चोट के कारण मौत की आशंका जताई गई थी। प्रारंभिक सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शंभू राम साहू की मौत हत्या के कारण होना सामने आया, जिसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा एवं चौकी प्रभारी मोपका की संयुक्त टीम गठित की गई।
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और पारिवारिक पहलुओं की गहन जांच की गई। संदेह के आधार पर मृतक के बेटे जय किशन साहू (21 वर्ष) और दामाद किशन साहू (25 वर्ष) से सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि 11 दिसंबर की रात उन्होंने घर के अंदर शंभू राम साहू के गले में रस्सी का फंदा बनाकर दबाकर उसकी हत्या की।
आरोपियों ने बताया कि शंभू राम साहू शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता था। इसी बात से परेशान होकर दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरे मामले के खुलासे में सरकंडा थाना और मोपका चौकी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media