Sunami Media

🚨 बिलासपुर रेल हादसा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख, मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख व घायलों को ₹50 हज़ार की सहायता की घोषणा

🚨 बिलासपुर रेल हादसा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख, मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख व घायलों को ₹50 हज़ार की सहायता की घोषणा

बिलासपुर/रायपुर, 04 नवम्बर 2025।
बिलासपुर स्टेशन के समीप आज सुबह हुई मालगाड़ी एवं मेमू लोकल ट्रेन के डिरेलमेंट की भीषण घटना ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। इस हादसे में 6 लोगों की मृत्यु तथा 5 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में कराया जा रहा है।

दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि “ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।”

मुख्यमंत्री श्री साय ने घोषणा की है कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख तथा घायलों को ₹50 हज़ार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। साथ ही, उन्होंने घायलों के समुचित एवं निःशुल्क इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन को तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

रेल प्रशासन की ओर से भी मृतकों को ₹10 लाख, गंभीर घायलों को ₹5 लाख और सामान्य घायलों को ₹1 लाख की सहायता राशि की घोषणा की गई है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर –

बिलासपुर – 7777857335, 7869953330

चांपा – 8085956528

रायगढ़ – 9752485600

पेंड्रा रोड – 8294730162

कोरबा – 7869953330

उसलापुर – 7777857338


रेल प्रशासन और राज्य सरकार दोनों मिलकर प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी आवश्यक कदम तत्परता से उठाए जा रहे हैं ताकि यात्रियों को हर संभव मदद और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media