Sunami Media News

Asia Cup 2025: भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर रचा इतिहास, चौथी बार बना एशिया चैंपियन

Asia Cup 2025: भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर रचा इतिहास, चौथी बार बना एशिया चैंपियन
IND vs KOR, Men's Hockey Asia Cup 2025।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने 5 बार की एशियन चैंपियन साउथ कोरिया को 4-1 से मात दी। इस शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने अगले साल होने वाले वर्ल्डकप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। भारत ने चौथी बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई।

टूर्नामेंट में भारत और कोरिया दोनों ही टीमें अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची थीं। लेकिन निर्णायक मुकाबले में युवा जोश और अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर बनी भारतीय टीम के सामने कोरिया टिक नहीं सका।

सुखजीत सिंह ने पहले ही मिनट में दागा गोल

खेल की शुरुआत में ही भारत ने बढ़त बना ली। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहले मिनट में शानदार पास दिया और सुखजीत सिंह ने गोल दागकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद 7वें मिनट में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला लेकिन जुगराज सिंह उसे गोल में बदल नहीं पाए। हालांकि टीम इंडिया ने अपनी आक्रामक खेल शैली से दबाव बनाए रखा और मैच में शानदार बढ़त हासिल की।

भारतीय टीम का यह प्रदर्शन न सिर्फ एशिया कप के इतिहास में यादगार बन गया बल्कि वर्ल्डकप से पहले टीम के हौसले भी बुलंद कर दिए हैं।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने