Sunami Media

विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष व समाजसेवी हर्ष छाबरिया ने 10 एकड़ के विशाल मुक्तिधाम को साफ कराया

विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष व समाजसेवी हर्ष छाबरिया ने 10 एकड़ के विशाल मुक्तिधाम को साफ कराया

मुक्तिधाम का सड़क, चबूतरे, शवदाह शेड सहित परिसर से खरपतवार, गाजर घास, कटीली झाड़ियों की साफ सफाई कराई गई 

चारों ओर बढ़ गई मुक्तिधाम की सुंदरता


पेण्ड्रा / इंदिरा उद्यान के समीप स्थित पेण्ड्रा शहर के सबसे बड़े 10 एकड़ के विशाल मुक्तिधाम के सड़क, चबूतरे, शवदाह शेड सहित परिसर से खरपतवार, गाजर घास, कटीली झाड़ियों की साफ सफाई विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष व समाजसेवी हर्ष छाबरिया के द्वारा साफ कराया गया। समाजसेवा के इस कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं।

बता दें कि इंदिरा उद्यान के समीप स्थित पेण्ड्रा के मुक्तिधाम का बहुत बड़ा रकबा होने के कारण उसकी साफ सफाई बहुत बड़ी चुनौती होती है, क्योंकि इतने बड़े रकबे की साफ सफाई आसान नहीं होती है।

सफाई अभियान के दौरान मुक्तिधाम के बाहर सड़क और बाउंड्रीवाल के बीच स्थित गंदगी को भी हर्ष ने साफ करवा दिया है, जिससे आने जाने वाले राहगीरों को भी राहत मिलेगी, क्योंकि उक्त स्थल में गंदगी के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी होती थी।

उल्लेखनीय है कि मुक्तिधाम में बने गलियों और चबूतरों के आसपास से खरपतवार और झाड़ियां साफ करा देने से मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को उठने बैठने में परेशानी नहीं होगी।
उल्लेखनीय है कि हर्ष छाबरिया के द्वारा पेण्ड्रा के 6 प्रमुख स्थानों पर सफाई कार्य लगातार 10 वर्षों से कराया जाता है। इस वर्ष उनके द्वारा 7 प्रमुख स्थानों का सफाई कराया गया जिसमें जनपद पंचायत पेण्ड्रा परिसर भी शामिल है। हर्ष छाबरिया द्वारा सफाई कराए जाने वाले प्रमुख स्थानों में दुर्गा सरोवर, मल्टी परपज हायर सेकंडरी स्कूल का विशाल खेल मैदान, विद्या नगर कालोनी, नया बस स्टैंड मुक्तिधाम, इंदिरा उद्यान के समीप मुक्तिधाम, ग्राम देवता हरदेव बाबा चौरा परिसर शामिल है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media