Sunami Media News

नाबालिग से डेढ़ महीने तक रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, फिर…

नाबालिग से डेढ़ महीने तक रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, फिर…


नाबालिग छात्रा से बलात्कार के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुष्पा मण्डल पति संजय मण्डल ने थाना पखांजूर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि नाबालिक पुत्री को घर से आरोपी महेन्द्र बाईन द्वारा घटना 17 दिसंबर 2024 को ग्राम पीव्ही 132 यशवंतनगर के नदी किनारे ले जाकर नाबालिग बालिका का कपड़ा उतारकर नग्न अवस्था में फोटो/वीडियो बना लिया।


उसके बाद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया एवं आरोपी महेन्द्र बाईन द्वारा बनाये गये फोटो/वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देकर 6000 की मांग किया है। प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध क्र. 18/2025 धारा 64(1), 351(2), 308(2), 3(5) बीएनएस. 4 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक आई. के. एलेसेला के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे, एसडीओपी पखांजूर रवि कुजूर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी पखांजूर लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में थाना पखांजूर पुलिस द्वारा शनिवार को आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर जुर्म कबुल करने तथा 2 अन्य आरोपी घटना को अंजाम देने में सहयोग करना बताने पर से आरोपी महेन्द्र बाईन पिता सुसेन बाईन उम्र 20 वर्ष।
प्रसंजीत ढाली पिता बाबु ढाली उम्र 20 वर्ष, विधि से संघरत बालक सभी साकिनान पीव्ही 59 यशवंतनगर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त आरोपीगण को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक रामचन्द्र साहू, बिन्दुलता देवांगन, लिहेन्द्र देवांगन, साजन सलाम, डोमेश्वर यामले, पवन सोम, अगसिया कोडोपी, सेवती शोरी का योगदान रहा।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने