Sunami Media News

बिलासपुर : मतदाताओं को लुभाने भाजपा का फिर शुरू हुआ सियासी षड़यंत्र… वार्डो में महतारी वंदन योजना, पीएम आवास का झांसा दे भरा रहे फार्म… चुनाव आयोग से शिकायत…

बिलासपुर : मतदाताओं को लुभाने भाजपा का फिर शुरू हुआ सियासी षड़यंत्र… वार्डो में महतारी वंदन योजना, पीएम आवास का झांसा दे भरा रहे फार्म… चुनाव आयोग से शिकायत… 



जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों पर मतदाताओं काे बहकाने का आरोप लगाया है। विजय ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिस तरह भाजपा के कार्यकर्ता मोहल्लों में घर-घर जाकर महतारी वंदन योजना का फार्म भरा रहे थे,ठीक उसी तर्ज पर एक बार फिर मोहल्लों में जाकर महिलाओं से फार्म भरवाया जा रहा है। गरीबों को एक बार फिर पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने का झांसा दे रहे हैं। विजय ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है।

बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने सत्ताधारी दल के पदाधिकारियों व नेताओं पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। राज्य शासन की योजना महतारी वंदन योजना से जिन महिलाओं का नाम छूट गया है या जिनको इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, उनके बीच पहुंचकर योजना का फार्म भराने का काम किया जा रहा है। फार्म भराने के साथ ही नगर निगम में भाजपा की सरकार बनने के बाद सबसे पहले योजना का लाभ दिलाने की बात भी कही जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता लगातार इस तरह का आश्वासन महिलाओं को दे रहे हैं। इससे निर्वाचन आयोग का निष्पक्ष चुनाव कराने की योजना पर पानी फेर रहे हैं। सीधे तौर पर भाजपा के कार्यकर्ता और नेता सत्ता का दुरुपयोग कर मतदाताओं को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं।

महतारी वंदन योजना के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना का लालच भी गरीबों को दे रहे हैं। नगर निगम के स्लम बस्तियों में भाजपा के कार्यकर्ता योजनाबद्ध तरीके से गरीबों के घर पहुंच रहे हैं और दोनों योजनाओं का लाभ दिलाने का राजनीति रूप से लालच दे रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने के साथ ही सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने