Sunami Media News

दिल्ली में कब होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण? सामने आया बड़ा अपडेट

दिल्ली में कब होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण? सामने आया बड़ा अपडेट


Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चर्चा तेज हो गई. पार्टी ने 27 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करते हुए 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीती हैं. 




मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर आज (10 फरवरी) को गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर चर्चा हुई थी. इस बैठक में जेपी नड्डा, बैजयंत पांडा और बीएल संतोष बैठक में मौजूद थे. वहीं, अब शपथ ग्रहण समारोह को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. 

जानें कब हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह 

जानकारी के अनुसार, PM मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शपथ ग्रहण हो सकता है. प्रधानमंत्री 14 फरवरी को देश वापस लौटेंगे. यह शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा. इसमें एनडीए के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. इसके अलावा सभी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया जाएगा. 

इससे पहले चुनावी नतीजे आने के बाद शनिवार शाम को भाजपा दफ्तर में पीएम मोदी, जेपी नड्डा,गृहमंत्री   के साथ शपथग्रहण और दिल्ली में बनने वाली सरकार की रूपरेखा को लेकर चर्चा हुई थी.

बीजेपी को मिले 45.56 प्रतिशत वोट

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 5 फरवरी को हुए मतदान में भाजपा को 45.56 प्रतिशत और आप को 43.57 प्रतिशत वोट मिले. हालांकि, सीटों के मामले में 48 का आंकड़ा हासिल कर भाजपा काफी आगे निकल गई. वहीं, विधानसभा की 70 सीटों में से 'आप' के खाते में 22 सीटें आईं.

बता दें कि भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है. इनमें से 4 अनुसूचित जाति (एससी) और 16 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) उम्मीदवार भी शामिल हैं.दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया. कुल 22 ऐसी सीटें हैं, जिसकी सीमा हरियाणा और यूपी से लगी हैं और जहां हरियाणा और यूपी के लोगों का प्रभाव है, उनमें से 15 सीटें भाजपा के खाते में गई हैं.

(इनपुट आईएएनएस के साथ) 

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने