Sunami Media

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को किया ढेर, सुबह से जारी एनकाउंटर, 2 जवान शहीद

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को किया ढेर, सुबह से जारी एनकाउंटर, 2 जवान शहीद


छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर में रविवार सुबह से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. यह मुठभेड़ इंद्रावती टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क इलाके में चल रही है. नक्सलियों के खिलाफ अभियान में डीआरजी और एसटीफ की टीम लगी हुई है जिन्हें इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी. बीजापुर के एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. अब तक नक्सलियों से ऑटोमेटिक हथियार समेत कई सामान बरामद किए गए हैं. 




बस्तर पुलिस ने बताया कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के अंतर्गत आने वाले जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं. तलाशी अभियान अभी जारी है. ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है. बस्तर पुलिस ने पुष्टि की कि मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं और दो जवान घायल हैं. घायल जवानों को भेजा गया अस्पताल 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों का लगातार अभियान जारी है. यह मुठभेड़ सुबह 8 बजे से चल रही है. जिसे इलाके में चल रही है वह महाराष्ट्र की सीमा से सटा हुआ है. मुठभेड़ में जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है. पूरे इलाके में इस वक्त गोलियों के चलने की आवाज आ रही है. 

8 दिन पहले भी हुई थी कार्रवाई 

अभी कुछ दिन पहले ही बीजापुर के जंगल में मुठभेड़ हुई थी उस दिन भी 12 नक्सलियों को मार गिराया गया था. मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया था कि सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के बड़े कैडर को घेरकर कार्रवाई शुरू की थी. इसमें डीआरडी, एसटीएफ, कोबरा 2022 और सीआरपीएफ 222 बटालियन की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया था. 

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media