Sunami Media

दिल्ली की सत्ता से AAP बाहर, 27 साल बाद फिर खिला कमल, BJP ने मनाया जमकर जश्न

दिल्ली की सत्ता से AAP बाहर, 27 साल बाद फिर खिला कमल, MP में BJP ने मनाया जमकर जश्न



दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, 27 साल के बाद राजधानी में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में जश्न मनाया गया. प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे मिठाईयां खिलाईं और जमकर आतिशबाजी की. 



वहीं भोपाल के अलावा अन्य शहरों में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया



MP बीजेपी में जश्न

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सगंठन मंत्री हितानंद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी. खुशी के इस मौके पर बीजेपी कार्यालय में ढोल-नगाड़े बजाकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. दिल्ली में बीजेपी को मिली जीत को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है. इस चुनाव में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी बीजेपी पर भरोसा जताया है. 

 

बड़े नेताओं की हार को लेकर बोले

दिल्ली चुनाव में कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, इसको लेकर वीडी शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें तो हराया ही जाना था, क्योंकि यह लोग दिल्ली को आपदा की स्थिति में लेकर गए थे. अब वे खुद आपदा में चले गए हैं. कांग्रेस लगातार गिरावट की ओर बढ़ रही है. 

 

सिंधिया ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जीत को लेकर दिल्ली की जनता को बधाई दी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में आपदा का अंत कर दिया गया है और अब समय आ गया है कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को स्थापित करे. सिंधिया ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विभिन्न प्रदेशों में विकास और प्रगति की नई गाथाएँ लिखी हैं और उसी क्रम में अब दिल्ली में भी विकास की शुरुआत की जाएगी. शीशमहल से शराब का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा.

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media