Sunami Media News

छत्तीसगढ़ में दिन हो या रात 24 घंटे खुलेंगी दुकानें…

छत्तीसगढ़ में दिन हो या रात 24 घंटे खुलेंगी दुकानें…



साय सरकार ने पूरे राज्य में दुकान एवं स्थापना के लिए नया अधिनियम लागू कर दिया है. नए नियमों के तहत अब दुकानों व स्थापना का पंजीयन श्रम विभाग करेगा। इस अधिनियम के तहत दुकानें 24×7 यानि पूरे सप्ताह खुली रह सकती हैं।दरअसल, छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार पूरे प्रदेश में दुकान एवं स्थापना अधिनियम 2017 को पूरे राज्य में लागू कर दिया है. यह नया अधिनियम छोटे दुकानदारों को राहत और कर्मचारियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए लागू किया गया है. वहीं, पुराने अधिनियम 1958 और नियम 1959 को निरस्त कर दिया गया है. इसके मुताबिक सिर्फ 10 या उसे अधिक कर्मचारी वाली दुकानों पर ही लागू होगा.पहले दुकान और स्थापनाओं का पंजीयन का कार्य नगरी निकाय द्वारा किया जाता था. अब श्रम विभाग द्वारा पंजीयन किया जाएगा. श्रम विभाग के मुताबिक, यह नया अधिनियम पूरे छत्तीसगढ़ में लागू होगा. इस अधिनियम से छोटे दुकानदारों को राहत मिलेगी।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने