Sunami Media News

छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस संघ जिला शाखा बिलाईगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने नए वर्ष का कैलेंडर भेंट कर शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण का ज्ञापन सौंपा

छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस संघ जिला शाखा बिलाईगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने नए वर्ष का कैलेंडर भेंट कर शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण का ज्ञापन सौंपा

====================
  बिलाईगढ़ । आज छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस संघ बिलाईगढ़ के जिला शाखा सारंगढ़-बिलाईगढ़ और विकासखंड शाखा बिलाईगढ़ के पदाधिकारियों ने प्रांतीय सचिव नरेन्द्र कुमार साहू और जिला अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू के नेतृत्व में विकासखंड शिक्षा अधिकारी  सत्यनारायण साहू को संघ के द्वारा प्रकाशित नए वर्ष 2025 का आकर्षक कैलेंडर भेंट किया। इस अवसर पर संघ के नेताओं ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी से विस्तृत चर्चा कर मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा, जिस पर बी.ई.ओ.सर ने अपने कार्यालयीन कर्मचारियों को त्वरित निराकरण का निर्देश दिया, संघ ने शासन के मान्यता प्राप्त संगठनों के अध्यक्ष और नामित प्रमुख पदाधिकारियों की परामर्शदात्री समिति गठित कर बैठक लेने की अपील की, जिस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा शीघ्र ही इस दिशा में बैठक लेने पर सहमति व्यक्त किया गया।
             आज संघ की पूर्व से निर्धारित व्यापक कार्यक्रमानुसार विभिन्न कार्यालयों में सौजन्य भ्रमण कर संघ के द्वारा नए वर्ष 2025 के लिए प्रकाशित आकर्षक कैलेंडर का वितरण किया गया, जिसके अंतर्गत विकासखंड स्रोत समन्वयक कार्यालय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, उप कोषालय, तहसील कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय, कृषि विभाग और जनपद पंचायत कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों से सौजन्य मुलाकात कर कैलेंडर भेंट किया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में संघ के प्रांतीय सचिव नरेन्द्र कुमार साहू, जिला अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, राजेन्द्र राय जिला उपाध्यक्ष,  विकासखंड अध्यक्ष अश्वनी जाटवर, तहसील अध्यक्ष बिलाईगढ़ कुमारी बाई साहू, भटगांव फिरतराम सायतोड़े, सरसींवा संजय साहू, दरसराम राजेत्री सचिव बिलाईगढ़ और रामकुमार साहू संयुक्त सचिव विकासखंड बिलाईगढ़ उपस्थित थे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने