Sunami Media News

ननद ईशा अंबानी की शादी में कुछ इस तरह तैयार हुई थीं राधिका मर्चेंट, अंनत संग 6 साल पुराना वीडियो वायरल

अंबानी परिवार अक्सर चर्चा में रहता है। शायद ही ऐसा कोई होगा, जो इस फैमिली के बारे में ना जानता हो। अंबानी परिवार से जुड़े ऐसे मोमेंट्स आते रहते हैं, जो हर तरफ चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसे ही अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी जुलाई 2024 में शादी के बंधन में बंधे थे और अपनी शादी के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दोनों अक्सर ही साथ नजर आते रहते हैं। इस बीच दोनों का एक पुराना वीडियो चर्चा में है।



जब ईशा अंबानी की शादी में पहुंची थीं राधिका

सोशल मीडिया पर राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का 6 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो ईशा अंबानी की शादी का है, जिसमें राधिका भी शामिल हुई थीं। राधिका इस वीडियो में अनंत अंबानी के साथ नजर आ रही हैं और दोनों के लुक की काफी चर्चा हो रही है। ननद की शादी में भी राधिका ने अपने लुक से लाइमलाइट बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। वीडियो में राधिका आकाश और अनंत अंबानी के पीछे नजर आ रही हैं।


चर्चा में राधिका-अनंत का ये वीडियो

इस दौरान राधिका ने आइवरी लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। यही नहीं, ईशा अंबानी की ब्राइडल एंट्री के दौरान भी राधिका, जेठानी श्लोका मेहता के साथ ईशा का हाथ पकड़े नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के ये वीडियो काफी चर्चा में हैं। जब ईशा अंबानी की शादी हुई, राधिका सिर्फ 24 साल की थीं। वीडियो में राधिका सिंपल से लुक में नजर आ रही हैं और बहुत प्यारी लग रही हैं। वहीं अनंत अंबानी भी शेरवानी में नजर आ रहे हैं। फैंस कमेंट्स के जरिए राधिका के लुक की तारीफ कर रहे हैं।


Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने