Sunami Media News

किरंदुल और बचेली शहर के श्मशान घाट में सुधार के लिए, प्रवेश जोशी के प्रयासों से मिली सफलता।

*किरंदुल और बचेली शहर के श्मशान घाट में सुधार के लिए, प्रवेश जोशी के प्रयासों से मिली सफलता।*


किरंदुल और बचेली शहर के पाढ़ापुर श्मशान घाट की दयनीय स्थिति में सुधार के लिए प्रवेश कुमार जोशी द्वारा किए गए प्रयासों को सफलता मिली है। जोशी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में श्मशान घाट की खराब सड़क, अपर्याप्त जल आपूर्ति, अतिवृष्टि वाली वनस्पति, स्वच्छता की कमी और पुरानी संरचना जैसी गंभीर समस्याओं को उजागर किया था।

जोशी के पत्र के बाद जिला कलेक्टर दन्तेवाड़ा के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद्, किरंदुल ने इस मामले पर त्वरित कार्रवाई की और प्राक्क्लन जनपद पंचायत दन्तेवाड़ा को  प्रेषित की तदुपरांत 39.70 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। इसके तहत सी.सी. सड़क का निर्माण हो चुका है और आगे भी जीर्णोद्धार का कार्य जारी रहेगा। 

जोशी ने इस जन हितैसी कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के तेजस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का, शिकायत विभाग और विशेषकर विकास पुरुष जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी जी का आभार व्यक्त किया है, जिनके कारण ही आज नगर में निर्माण कार्य  होते दिखाई दे रहे है। उन्होंने किरंदुल नगर पालिका और जनपद पंचायत कुआकोंडा को भी धन्यवाद दिया ही। 

सालों से उपेक्षित श्मशान घाट को नया जीवन मिलने से समाज के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जोशी की यह कदम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह एक प्रेरणादायी है कि कैसे एक व्यक्ति के प्रयास से एक समुदाय के लिए महत्वपूर्ण मुद्दे को हल किया जा सकता है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने