Sunami Media News

बिलासपुर में मौसम साफ होते ही दिखने लगा ठंड का असर

बिलासपुर में मौसम साफ होते ही दिखने लगा ठंड का असर


बिलासपुर में मौसम साफ होते ही फिर से ठंड बढ़ने लगी है। आज मौसम शुष्क होने से दिन में ठंड का अहसास होने लगा। वहीं, रात में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान भी 29.4 डिग्री से गिरकर 27 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिन ठंड में तेजी आने की संभावना जताई है। वहीं ठंड बढ़ने के साथ ही अब शहर वासियों में  ठिठुरन महसूस होने लगी हैं और आग का सहारा ले रहे हैं साथ ही अब लोगों का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ स्कूली बच्चों को समस्याएं का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अभी तक बिलासपुर प्रशासन ने स्कूल की टाइमिंग को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया है ।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने