Sunami Media News

विधानसभा बेलतरा के ग्राम नगोई में तहसीलदार का लिंक कोर्ट का शुभारंभ

विधानसभा बेलतरा के ग्राम नगोई में तहसीलदार का लिंक कोर्ट का शुभारंभ 


बिलासपुर तहसील से सतीश यादव की रिपोर्ट 



बिलासपुर । बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर 12 दिसंबर को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सहाय जी के तखतपुर आगमन के दौरान तहसील बेलतरा के ग्राम नगोई में लिंक कोर्ट की घोषणा की गई थी जिसे मात्र 13 दिनों के भीतर कलेक्टर बिलासपुर द्वारा लिंक कोर्ट स्थापित कराया गया माननीय विधायक श्री सुशांत शुक्ला द्वारा शुभारंभ पूजा अर्चना कर किया गया।
लिंक कोर्ट की उपयोगिता इसलिए भी हैं कि नगोई राजस्व निरीक्षक मंडल बिलासपुर नगर निगम की सीमा से लगा हुआ है जिसमें ग्राम सेलर में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है वही ग्राम बैमा में केंद्रीय जेल प्रस्तावित है । ग्राम पौंसरा में अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के लिए भूमि आरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है इन सभी विकास कार्यों के ध्यान में रखते हुए इस लिंक कोर्ट की स्थापना महत्वपूर्ण हो जाती है जिससे विकास के साथ किसानों की भूमि व अन्य राज्यों से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जा सकेगा।
राजस्व निरीक्षक मंडल नगोई में पटवारी हल्का नंबर 9 11 12 13 14 15 16 17 की प्रकरणों की सुनवाई हेतु सप्ताह में 1 दिन बुधवार को ग्राम बैमा तहसील बेलतरा में तहसीलदार का लिंक कोर्ट स्थापित किया जाने का आदेश कलेक्टर बिलासपुर श्री अवनीश शरण द्वारा दिया गया।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने