Sunami Media News

बिलासपुर । पहला जिला जहां मिलरों ने शुरू किया धान का उठाव

बिलासपुर । पहला जिला जहां मिलरों ने शुरू किया धान का उठाव

*अब तक 1.22 लाख मीट्रिक टन धान की आवक*

बिलासपुर, 5 दिसंबर/खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में बिलासपुर जिले में अब तक 1.22 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। मिलरों द्वारा धान का उठाव भी शुरू हो गया है। पूरे राज्य में बिलासपुर  पहला जिला है जहां खरीदी केंद्रों से धान उठाय प्रारंभ किया  गया है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले के मोहदा उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव आज शाम से मिलर्स द्वारा प्रारंभ कर दिया गया । बिलासपुर जिले में 76 मिलर द्वारा मिल पंजीयन हेतु आवेदन किया गया है, जिसमें से 38 मिलर के पंजीयन का कार्य पूर्ण किया गया है। कल से उठाव में और तेज़ी आएगी। जिससे बफर लिमिट को पार कर चुके केंद्रों में संग्रहण के लिए जगह उपलब्ध होगी।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने