Sunami Media News

सुनामी मीडिया । नही थम रहा अवैध धान का संग्रहण एक फिर दो ठिकानों से 43 क्विंटल धान जब्त ।

सुनामी मीडिया । नही थम रहा अवैध धान का संग्रहण का शिलशिला एक बार फिर आज दो ठिकानों से 43  क्विंटल धान जब्त । 

बिलासपुर, 27 दिसंबर/खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार उपार्जन केन्द्रों में अनाधिकृत रूप धान को खपाने के प्रयासों को रोके जाने हेतु अनेक स्थानों पर अनाधिकृत रूप से संग्रहित धान के ठिकानों पर राजस्व, खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा छापा मारते हुए दण्डात्मक कार्यवाही की गई। जिसके विवरण के अनुसार  तहसील बेलगहना अंतर्गत ग्राम लमरीडबरी में राजस्व, खाद्य एवं मंडी की टीम द्वारा गजराज सिंह पिता देवान सिंह के घर पर अवैध रूप् से 77 कटटी धान (31 क्विंटल )का भंडारण करने के फलस्वरूप जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार तहसील तखतपुर के ग्राम लाखासर में राम अवतार साहू से 12 क्विटल अवैध रूप् से भंडारण किया गया धान मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया। भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध धान विक्रय, परिवहन एवं व्यापार पर इसी प्रकार कार्यवाही जारी रहेगी।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने