Sunami Media News

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जांच दल द्वारा अवैध भण्डारण पाए जाने पर तीन गोदामों से 335 क्विंटल धान जप्त

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जांच दल द्वारा अवैध भण्डारण पाए जाने पर तीन गोदामों से 335 क्विंटल धान जप्त  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 17 दिसम्बर 2024 समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के दौरान धान की अवैध भंडारण, परिवहन एवं बिक्री आदि पर विशेष निगरानी रखा जा रहा है। खाद्य, राजस्व, पुलिस एवं मण्डी विभाग की संयुक्त जांच दल द्वारा निरीक्षण के दौरान स्टॉक अभिलेख से अधिक धान अवैध रूप से भंडारित पाए जाने पर तीन गोदामों से कुल 335 क्विंटल धान जप्त कर मण्डी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेण्ड्रा के मोहनलाल अग्रवाल के गोदाम से 90 क्विंटल (200 बोरी), रतनलाल गोयनका के गोदाम से 150 क्विंटल (350 बोरी) और विकास ट्रेडिंग कम्पनी पेण्ड्रा के गोदाम से 95 क्विंटल (200 बोरी) धान जप्त किया गया है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने