Sunami Media News

भोजपुरी ऐक्ट्रेस पहली बार करेगी छठ...सुनामी न्यूज

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह पहली बार छठ पर्व कर रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इसकी जानकारी दी है। फेसबुक लाइव में अक्षरा सिंह ने कहा कि मैं अभी पटना में हूं। पहली बार छठ करने जा रही हूं। इसके लिए बहुत ज्यादा तैयारी हो रही है।


हमलोगों के लिए यह महापर्व है। मेरे घर में पहले से ही छठ पूजा होता रहा है। सीख-सीखकर मैं कर रही हूं। गलती से भी कोई गलती छठ में नहीं हो, इसका ध्यान रखूंगी। मैं सभी के लिए प्रार्थना करूंगी कि जीवन में खूब खुशियां आए और दुख की कोई छाया नहीं पड़े।

छठ में लड़कियों का सबसे ज्यादा योगदान

उन्होंने आगे कहा कि समाज में अभी भी बेटा-बेटी में फर्क है। कई जगहों पर मानसिकता बदली नहीं है। बेटी काहे न बहंगिया उठाए…ये गीत जब हम लेकर आए तो लोगों ने कहा हमारे गांव में बेटियां बहंगी उठाती हैं। छठ में नहाय खाय से लास्ट तक लड़कियों का ही सबसे ज्यादा योगदान होता है।


इस साल मैं अलग थॉट लेकर आ रही हूं कि लड़कियां हर चीज करने में सक्षम हैं। इस गीत को सुनिए। हमेशा से छठ बेटों के लिए किया गया है, लेकिन मेरी तो अभी शादी भी नहीं हुई है। मैं छठ इसलिए कर रही हूं कि मन में फीलिंग है कि इसे करना चाहिए। लड़कियां भी होकर आगे बढ़ें और बहंगी उठाए





छठ महापर्व पर लोगों को बधाई देते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि इससे हमारा इमोशन अधिक है। उम्मीद करती हूं कि छठ के गाने आपको पसंद आएंगे। अपने लिए मैंने एक गाना डेडिकेट किया है।

उन्होंने गीत गाकर भी सुनाया। मैं तो गोल मटोल, दुबले पिया, सासु क्या खाकर इन्हें पैदा किया। ये गाना सारेगामा भोजपुरी से आया है। कहे तोसे सजना...कि तोहरी सजनिया। इसके अलावा अक्षरा इंटरटेनमेंट से एक और गाना आया है। तू त जनमो से प्यारा बाड़ा हो... तू त जीये के सहारा बाड़ा हो।











Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने