Sunami Media News

SUNAMI NEWS // अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव

Sunami News / Mukesh tiwari // Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय
बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। शुक्रवार (20 सितंबर) को गोल्ड 600 से 660 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 75,110 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 68,850 रु. है। पितृपक्ष शुरू होने के बाद गोल्ड प्राइस पिछले तीन दिनों में 600 रुपए गिरे थे। बता दें कि गोल्ड 20 मई को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 75,160 पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए। दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) शुक्रवार को 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। आज इसमें 1500 रुपए की तेजी दर्ज की गई। चांदी का ऑलटाइम हाई लेवल 96,500 रु. प्रति किलो है। सितंबर की शुरुआत में लगातार 8 दिनों तक सिल्वर के दाम 8500 रुपए तक बढ़े थे। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 97,500 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इसी साल इन शहरों में चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़त देखने को मिली। शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोना 17.50 डॉलर चढ़कर 2632.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें भी उछाल आया और यह 31.49 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है। गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने