Sunami Media News

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में अगले दिनो में होगी झमाझम बारिश, न्यायधानी सहित इन जिलों में आज हैवी रेन अलर्ट

Chhattisgarh Weather: 2 में अगले  दिनो में होगी झमाझम बारिश, न्यायधानी सहित इन जिलों में आज हैवी रेन अलर्ट
11




बिलासपुर ।  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की एक्टिविटी तेज होने वाली है. मौसम विभाग ने रविवार को बस्तर, रायपुर और बिलासपुर संभाग में मध्यम से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं जशपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3 से 5 दिनों में प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी और बढ़ेगी. पिछले 24 घंटे में कुसमी, अंबिकापुर और कुनकुरी में 90 मिलीमीटर बारिश हुई है. तो वहीं बलौदाबाजार में 60, मनेंद्रगढ़ में 40 और रामानुजगंज में 70 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है.

मौसम विभाग ने शनिवार को 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था. जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. इसके साथ ही गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और सूरजपुर के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ था.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

14 जुलाई- मौसम विभाग ने रविवार को रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी,  गरियाबंद, महासमुंद, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, मरवाही, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, सारंगढ़, बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, कांकेर और जशपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है


15 जुलाई- मौसम विभाग ने सोमवार को गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बालोद, कोण्डागांव और कांकेर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

16 जुलाई- मौसम विभाग ने मंगलवार को गौरेला, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजाप, खैरागढ़, राजनांदगांव, बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर और नारायणपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

17 जुलाई- मौसम विभाग ने बुधवार को सरगुजा, जशपुर, कोरिया, चिरमिरी, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा  और जांजगीर-चांपा में अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधि और बढ़ेगी. इससे कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कई जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है. वेदर एक्सपर्ट का कहना है कि पूरे छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून एक्टिल गया है. बारिश की बढ़ती गतिविधि ने एक बार फिर लोगों को गर्मी और उमस से राहत







Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने