Sunami Media News

सुनामी न्यूज वयरल ऑडियो पर कांग्रेस पार्टी ने बड़ी कार्रवाई देखिये रिपोर्ट,,

बिलासपुर में 3 दिनों पहले पूर्व विधायक और महापौर के बीच हुए बातचीत का वायरल ऑडियो पर कांग्रेस पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महापौर रामशरण को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्हे पार्टी की प्राथमिकी सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी ने आदेश जारी किया है।


इस वायरल ऑडियो में कांग्रेस नेताओं के बारे में अनर्गल बातें कही गयी थी, साथ ही टिकट के एवज में 4 करोड़ के लेनदेन की बात भी कही गयी थी। यही नहीं प्रभारी को लेकर भी तरह-तरह की बातें और आरोप बातचीत के दौरान लगाये गये थे। कल ही इस मामले में कांग्रेस ने 24 घंटे का वक्त देते हुए महापौर रामशरण यादव को नोटिस जारी किया गया था। अब इस मामले में निलंबित आदेश जारी कर दिया गया है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने