Sunami Media News

सुनामी न्यूज । शहर के दो अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई

सुनामी न्यूज । शहर के दो अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई

शांतिपूर्ण मतदान के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

बिलासपुर 10 नवम्बर 2023/शांतिपूर्ण माहौल में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश शरण ने शहर के दो अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है। उन्हें 24 घण्टे के भीतर बिलासपुर जिले से बाहर रहने के आदेश दिए हैं। इनमें नूतन लहरे उर्फ गुड्डा, उम्र 27 वर्ष बोहारडीह थाना पचपेड़ी एवं कृष्ण चौहान उम्र 30 वर्ष चंदूवाभाटा निरालानगर थाना तारबहार शामिल है। पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट एवं सुनवाई के उपरांत जिला दण्डाधिकारी ने 9 तारीख को जिला बदर की कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को छह महीने के लिए बिलासपुर जिला छोड़ने के आदेश दिए हैं। राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की विभिन्न धाराओं के तहत जिला दण्डाधिकारी ने आदेश जारी किये हैं। बिलासपुर राजस्व जिला सहित आसपास के जिले-जांजगीर चाम्पा, कोरबा, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा मारवाही तथा बलौदाबाजार जिले की सीमा से छह महीने बाहर रहना होगा। शहर की विभिन्न थानों में इन बदमाशों के विरूद्ध मारपीट, गुण्डागर्दी, गाली गलौज, अवैध शराब बिक्री, जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
--00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने