Sunami Media News

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा किया गया फ्लैग मार्च



• बिलासपुर पुलिस द्वारा किया गया फ्लैग मार्च


• पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही


आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने एवं असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था उद्देश्य


• शहर में प्रमुख हिस्सों तारबाहर, गांधी चौक, गोलबाजार, मुक्तिधाम चौक, सरकंडा, वसंत विहार चौक, दयालबंद से गुजरा फ्लैग मार्च
आज दिनांक 10/10/2023 को पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के निर्देश पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों द्वारा पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए शहर में शांति कायम रखना, असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना एवं आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करना है। फ्लैग मार्च पुलिस लाईन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख हिस्सों तारबाहर, गांधी चौक, गोलबाजार, मुक्तिधाम चौक, सरकंडा, वसंत विहार चौक, दयालबंद से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइंस) श्री संदीप पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्णा पटेल, एसडीएम बिलासपुर डॉ. सुभाष सिंह राज सहित सभी थाना प्रभारी एवं लगभग 100 से अधिक संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने