Sunami Media News

एक्‍ट्रेस से कम नहीं हैं शार्दुल ठाकुर की पत्‍नी, बड़े-बड़ों को दिया टक्‍कर, देखिये रिपोर्ट

एक्‍ट्रेस से कम नहीं हैं शार्दुल ठाकुर की पत्‍नी, बेकरी के बिजनेस में दिया बड़े-बड़ों को टक्‍कर, ऐसी शुरू हुई लव स्‍टोरी

शार्दुल ठाकुर की पत्‍नी मिताली बेकरी चलाती है. मुंबई में उनकी पत्‍नी की बेकरी का काफी नाम है. उन्‍होंने कम समय में ही बेकरी के बिजनेस में बड़े-बड़ों को टक्‍कर दी  





शार्दुल ठाकुर क्रिकेट के मैदान पर बल्‍ले और गेंद से विपक्षी प्‍लेयर्स को टक्‍कर देते हैं, जबकि उनकी पत्‍नी मिताली पारुलकर बेकरी के बिजनेस में बड़े-बड़ों को टक्‍कर दे देती हैं. शार्दुल की पत्‍नी खूबसूरती के मामले में भी किसी एक्‍ट्रेस से कम नहीं हैं. शार्दुल ने इसी साल के शुरुआत में मिताली का हाथ थामा था. लंबे समय तक एक दूसरे को  डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे. दोनों की लवस्‍टोरी काफी कमाल की है. दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग है. 

शार्दुल और मिताली ने नवंबर 2021 में सगाई थी और सगाई के बाद ही फैंस को शार्दुल की लेडी लव के बारे में पता है. इससे पहले दोनों ने अपने रिलेशनशिप को काफी सीक्रेट रखा था. जबकि वो कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. उनकी इंगेजमेंट सेरेमनी में सिर्फ 57 लोग ही शामिल हुए थे.  


बेकरी चलाती हैं मिताली

 

मिताली की बात करें तो वो बिजनेसवुमन हैं. उनकी अपनी खुद की बेकरी है. फरवरी 2020 में मिताली ने अपनी खुद की बेकरी शुरू की थी, जो काफी कम समय में लोगों की फेवरेट बेकरी बन गई. मिताली की बेकरी लग्‍जरी बेकर्स  के नाम से जानी जाती है. वो कई प्रकार के केक, कुकी, ब्रेड, बन समेत काफी चीजें बेचती हैं.

 

टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी

 

शार्दुल ठाकुर की बात करें तो इस वक्‍त वो वर्ल्‍ड कप में बिजी है. भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्‍ड कप में अभियान शुरू किया था. हालांकि ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ शार्दुल भारत की प्‍लेइंग इलेवन का हिस्‍सा नहीं था, मगर इस टूर्नामेंट में वो टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी हैं.  पिछले कुछ समय से तो वो कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. 



Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने