Sunami Media News

मस्तूरी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान पामगढ़ जा रही टाटा जेस्ट कार से 250000 ( ढाई लाख रुपया ) किया गया जप्त


मस्तूरी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान पामगढ़ जा रही टाटा जेस्ट कार से 250000 ( ढाई लाख रुपया ) किया गया जप्त


 बिलासपुर छ0ग0
**मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा कानून एवं सूरक्षा व्यवस्था डियूटी तथा अगामी विधान सभा चुनाव 2023-2024 को मददेनजर रखते हुये सीमावर्ती थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के माध्यम से राज्य से बाहर आने जाने वाली वाहनो पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से जगह जगह चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी की जा रही है। श्रीमान अतिरिक्त  अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के निर्देशन पर उप पुलिस अधीक्षक श्री डीआर टंडन के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मस्तूरी निरीक्षक रविन्द्र अनन्त के द्वारा मस्तूरी टीम के साथ रायगढ़-बिलासपुर मार्ग पर चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की सघन चेकिग किया जा रहा हैं।आज दिनांक 10.09.2023 के वाहन चेकिंग दौरान टाटा जेस्ट कार क्रमांक  CG 12 AN 9959 जो बिलासपुर से पामगढ़ जा रहा था कि चेकिग दौरान उक्त कार में 500-500 सौ रूपये  के पांच बंडल सामने की डिक्की में रखा हुआ मिला। उक्त रकम के संबंध में कार के ड्रायवर से पूछताछ करने पर उक्त रुपये के स्रोत के संबंध में कोई ठोस जानकारी नही दिया गया। उक्त रकम की गिनती करने पर 250000 रुपए (दो लाख पचास हजार रुपये) होना पाया गया।उक्त रकम को जप्त मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया। चूंकि राज्य में एक महीने पश्चात  अगामी विधान सभा चुनाव संपन्न होना हैं । उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखकर धारा 102 जाफौ के तहत जप्त किया गया है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने