Sunami Media News

प्रवेश तिथि बढ़ाने अभाविप कसडोल के कार्यकर्ताओं ने कुलपति के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

प्रवेश तिथि बढ़ाने अभाविप कसडोल के कार्यकर्ताओं ने कुलपति के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
कसडोल। पं. दौलतराम शर्मा शास. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कसडोल के छात्र छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कसडोल इकाई के नेतृत्व में महाविद्यालय में प्रवेश की तिथि बढ़ाने के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। गौरतलब है कि अभी भी महाविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर में सीट खाली है परन्तु विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश देना बंद कर दिया है। जिस वजह से बहुत से छात्र छात्राएं प्रवेश लेने से वंचित हो गए हैं जिससे छात्र छात्राओं की भविष्य अंधेरे में है। उक्त समस्या को लेकर आज अभाविप कसडोल के कार्यकर्ताओं के साथ महाविद्यालय के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपकर तिथि बढ़ाने की मांग की अन्यथा छात्र छात्राएं उग्र आंदोलन के लिए बाध्य रहेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन का होगा। आज के ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से प्रीतम जायसवाल, अभिषेक नवरंगे, मलय साहू, मंजीत, रफीक, गौतम, पलक, स्वेता, अल्कापैकरा, याचना पटेल, दीपमाला, फाल्गुनी सोनी, फुलेश्वरी बंजारे, कुसुम साहू, दुर्गा वर्मा, अंजली, भुवन साहू, दुष्यंत, बिरेंद, नरेंद्र, अरविंद, प्रदीप, धनेश्वर, मनीष, नीलकमल सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने