Sunami Media News

पूर्व विधायक 50 हजार लोगों का करेगे सम्मान, पत्रकार वार्ता आयोजित कर दी जानकारी



पूर्व विधायक 50 हजार लोगों का करेगे सम्मान, पत्रकार वार्ता आयोजित कर दी जानकारी

 
मऊगंज जिला बनने पर जनपद पंचायत मऊगंज कार्यालय के सामने 22 अगस्त को मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना 50 हजार लोगों का सम्मान करेंगे

, नवगठित जिला मऊगंज मे कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित

 कार्यक्रम को लेकर एवं अन्य मुद्दों पर जानकारी दिए,पूर्व विधायक ने कहा कि हमारे द्वारा मऊगंज जिला बनाने की मांग कई वर्षों से निरंतर चल रही है कई बार जेल भरो आंदोलन भी किया गया, 50 लोगों ने मेरे साथ गिरफ्तारी भी दिया था,इतना ही नहीं वर्ष 2021 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मऊगंज में कार्यक्रम निर्धारित हुआ था,पर मैंने कहा था कि पहले जिला बनाया फिर मऊगंज जाइए नहीं तो हम मऊगंज क्षेत्र में घुसने नहीं देंगे,अंततः उन्हें अपना कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा,4 मार्च को उन्हें जनता की मांग और हमारे कार्यकर्ताओं के आंदोलन कि आगे उन्हें झुकना पड़ा और मऊगंज आकर उन्हे जिला की घोषणा करना पड़ा,मऊगंज जिला घोषित हुआ अच्छी बात है पर कई समस्याएं ऐसी है जिससे जनता जूझ रही है,मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के 40 ट्रांसफार्मर जले हुए हैं गांव में अंधेरा है, गरीबों को हर महीने 4 हजार रुपये का बिजली बिल भेजा रहा जा रहा है, बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है इस मुद्दे पर अभी हमारी लड़ाई जारी है, 22 अगस्त को इस मुद्दे पर कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया जाएगा,आगे हम रीवा मिर्जापुर रेल लाइन सहित विंध्य प्रदेश निर्माण की लड़ाई लड़ेंगे, जिस तरह से मऊगंज जिले की लड़ाई मैं सफल हुए हैं इस तरह से रीवा मिर्जापुर रेल लाइन और विंध्य प्रदेश के गठन की लड़ाई में भी सफल होंगे,

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने