Sunami Media News

मऊगंज जिला अंतर्गत आने वाले कस्तूरबा गांधी छात्रावास नईगढ़ी में 24 घंटे के अंदर दर्जन भर से अधिक छात्रों की बिगड़ी तबियत,

*नईगढ़ी/मऊगंज*

*मऊगंज जिला अंतर्गत आने वाले  कस्तूरबा गांधी छात्रावास नईगढ़ी में 24 घंटे के अंदर दर्जन भर से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ चुकी है। 

लेकिन छात्रावास के जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं गया। बताया गया है कि आज शनिवार की सुबह एक छात्रा सुधा साकेत पिता रघुवीर साकेत उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम चिल्ल की हालत काफी बिगड़ गई

। जिसकी सूचना छात्रावास के जिम्मेदारों द्वारा परिजनों को दी गई। परिजनों द्वारा गंभीर हालत में छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया गया है।

 जिसका उपचार जारी है। यहां सबसे बड़ा सवाल यहां उठता है कि आखिर किन कारणों के चलते छात्रवासी छात्राएं बीमार हो रही है। आज सुबह जिस बालिका की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसे आखिर छात्रावास के जिम्मेदार अस्पताल लेकर क्यों नहीं गए। 

कुछ इस तरह के सवाल कहीं न कहीं छात्रावास प्रबंधन पर सवालिया निशान लगाते है। वही छात्राओं की माने तो छात्रावास के जिम्मेदार कभी कभार ही हॉस्टल में आते हैं 

और फिर अपने कमरे चले जाते यहां क्या हो रहा? क्या परिस्थितियां है? इस ओर देखने वाला कोई नहीं है। इतना ही नहीं छात्राओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी परिजनों को देना जिम्मेदार उचित नहीं समझते।

 छात्रावास में रहने वाली छात्राएं आए दिन बीमार हो रही है, प्रबंधन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते छात्र अभिभावकों का आक्रोषित होना लाजमी है। लेकिन छात्रावास में जिस कदर गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाई जा रही है उससे साफ जाहिर होता है कि जिम्मेदार अमला अपनी जिम्मेदारी भूल चुका है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने