Sunami Media News

सुनामी छत्तीसगढ़ । सेना के जवान के साथ धोखाधडी करने वाला फरार आरोपी सरकंडा पुलिस के गिरफ्त में ।

सुनामी छत्तीसगढ़ ।  सेना के जवान के साथ धोखाधडी करने वाला फरार आरोपी सरकंडा पुलिस के गिरफ्त में ।


** मंडी निरीक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर आरोपी ने ठगे 11,00,000 रू नगद । 


** आरोपियों ने सेवानिवृत्त जवान के रकम ठगी कर नहीं लगाई नौकरी, और रकम भी नही किया वापस।


** करीब 8 माह से था आरोपी फरार।



** पूर्व में एक अन्य आरोपी को पुणे से किया गया था गिरफ्तार।

*पूर्व में गिरफ्तार आरोपी* छोटू यादव पिता घनश्याम यादव उम्र 30 वर्ष निवासी लचकेरा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद हाल मुकाम अटल आवास तेलीबांधा रायपुर 

*नाम आरोपी* :- योगेश सनाड्य(वर्मा) पिता बाल मुकुंद सनाड्य उम्र 51 वर्ष निवासी बरतोरी, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

*विवरण* :- घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जगदीश प्रसाद चन्द्रा पिता गंगाराम चन्द्रा उम्र 40 वर्ष निवासी पाटलीपुत्र कालोनी राजकिशोर नगर सरकण्डा ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिसम्बर 2021 में इसके साथी विजय कौशिक निवासी बरतोरी के माध्यम से योगेश सनाड्य से जान पहचान हुआ था, चर्चा दौरान मंडी निरीक्षक के पद पर आवेदन करना बताने पर योगेश सनाड्य स्वयं का मंत्रालय में अच्छी पहचान होना एवं छोटू यादव निवासी लचकेरा गरियाबंद से परिचय होना जो खाद्यमंत्री का पी.ए. है जिससे घरेलू संबंध होना बताकर मंडी निरीक्षक के पद पर चयन करा देने की बात कहते हुये पूर्ण आश्वासन देकर 1500000/- रू. लगना बताया, जिसके झांसे में आकर प्रार्थी ने आरोपी के बताये खाते में पृथक-पृथक कुल *11,00,000/- रू*. दे दिया किन्तु नौकरी नहीं लगा, इस संबंध में विजय कौशिक से बातचीत करने पर योगेश सनाड्य रिस्तेदार है, आपका पैसा वापस हो जायेगा कहने लगा किन्तु काफी समय बीत जाने पर भी पैसा वापस नहीं किया, रकम मांग करने पर परेशान मत करो कहने लगा, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1317 / 2022 धारा 420, 34 भादवि दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, रिपोर्ट बाद से आरोपीगण लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी पतासाजी दौरान तकनीकी साक्ष्य एकत्र किया गया जिस पर आरोपी छोटू यादव को पुणे महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिलने पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार आरोपी छोटू यादव को पुणे से दिनांक 31/05/2023 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है अन्य आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था कि आरोपी योगेश सनाढ्य को अपने सकुनत से बाहर रह कर घर आना जाना कर लुकने छिपने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती पूजा कुमार के दिशा निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपी योगेश सनाड्य (वर्मा) पिता बाल मुकुंद सनाड्य उम्र 51 वर्ष निवासी बरतोरी, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर छ.ग. को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, सउनि जीवन जायसवाल, प्र. आर. प्रमोद सिंह, आर. मनोज बघेल, धर्मेन्द्र कुमार, विवेक राय, सोनू पाल, राहुल सिंह, संजीव जांगड़े, मिथलेश सोनी, अविनाश कश्यप का विशेष योगदान रहा ।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने