Sunami Media News

कोनारी में आयोजित पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा में शामिल हुई संसदीय सचिव शकुन्तला साहू

कोनारी में आयोजित पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा में शामिल हुई संसदीय सचिव शकुन्तला साहू
 बलौदाबाजार। पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनारी में गायत्री परिवार द्वारा तीन दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा आयोजित किया जा रहा है,जिसके दूसरे दिन छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक सुश्री शकुंतला साहू शामिल हुई। उन्होंने गायत्री माता की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
           कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव सुश्री साहू ने कहा कि मानव जीवन में लोगों के मन की शुद्धि एवं समाज कल्याण के लिए यज्ञ, हवन, कथा, पूजा पाठ आदि करना चाहिए। इस प्रकार के अनुष्ठान से ही आपसी मनमुटाव, भेद भाव का त्याग और सामाजिक समरसता, भाईचारे के साथ सुख समृद्धि की ओर बढ़ता है। इसलिए सभी को यज्ञ एवं पूजा पाठ में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए क्योंकि इससे वातावरण की शुद्धि के साथ ही संस्कारों का निर्माण भी होता है। जिस तरह से युवा पीढ़ी आज अपने प्राचीन संस्कारों और धर्म मार्ग से भटकती जा रही है उसी तरह ऐसे आयोजन उन्हें अपने संस्कारों से जोडऩे का माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि  युवाओं को सुधारने के लिए हमें आगे आना होगा और नशा मुक्ति अभियान चलाना होगा, ताकि आज के जो युवा नशे में लत हैं, यही युवा हमारा भविष्य का निर्धारण करता है, इसलिए युवाओं को आगे होकर काम करना होगा, तब हमारी युग परिवर्तन सार्थक हो सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की नशा पान छोड़ने का संकल्प लीजिए।
            कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती सेवती साहू जनपद सदस्य पलारी धनसाय साहू अध्यक्ष गौठान समिति कोनारी विश्राम पटेल सरपंच मनोज पटेल अध्यक्ष पटेल समाज थनवार साहू अश्वनी रजक प्रज्ञा साहू बसंती कनौजे घनश्याम नामदेव अध्यक्ष गायत्री मंदिर पलारी श्रीमती राजमती पटेल ब्रह्मवादिनी दीदी शांतिकुंज प्रतिनिधि उर्मिला नेताम कमल कस्तूरी साहू पूर्णिमा कश्यप पूर्णिमा साहू उमा साहू राजकुमारी पटेल सुशीला पटेल गंगा पटेल अमृत वर्मा हीराबाई पटेल बेनीबाई पटेल बलराम पटेल एवं बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्यगण मौजूद रहे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने