Sunami Media News

जांजगीर चांपा वि.स.क्षेत्र स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

जांजगीर चांपा वि.स.क्षेत्र स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल
जांजगीर -चांपा । भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आज दिनांक 21 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी, जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में आयोजित जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बुध सशक्तिकरण की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर बैठक का विधिवत रूप से शुभारंभ किए। तत्पश्चात उन्होंने भारी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र से पुनः भाजपा प्रत्याशी को विजई बनाने एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता जी जान एवं प्राण प्रण से जुट जाएं। श्री अग्रवाल जी ने उपस्थित बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक के कार्यों की समीक्षा की एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं को दी। बैठक को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नारायण चंदेल जी सांसद गुहाराम अजगले जी ने भी संबोधित किया। आज के इस बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नारायण चंदेल जी, जांजगीर चांपा सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले जी,  जिला प्रभारी श्री गिरधर गुप्ता जी, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले जी, जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल जी, विधानसभा प्रभारी ज्योति पटेल जी, जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल अमर सुल्तानिया महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती नंदनी राजवाड़े, वरिष्ठ नेता खमन तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य चंद्रकांत रात्रे, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा बबलू महिला मोर्चा के जिला महामंत्री श्रीमती संतोषी दुबे श्रीमती शशि राठौर, वरिष्ठ नेता सनत पांडे, शैलेंद्र पांडे, जांजगीर नगर मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर साहू नवागढ़ मंडल अध्यक्ष जगदीश कश्यप चंपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, श्रीमती लक्ष्मी चंद्रा सहित भारी संख्या में बुथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी सह प्रभारी संयोजक सहसंयोजक पार्टी के सभी वरिष्ट पदाधिकारीगण उपस्थित रहे l

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने