बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू के आतिथ्य में भाजपा मंडल कसडोल के बूथ क्र 129 में सामाजिक समरसता पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित
कसडोल। दिनांक 14 अप्रैल को भाजपा मंडल कसडोल के बूथ क्र 129 में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू जी के आतिथ्य में मंडल प्रभारी गिरधारी वर्मा जी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल जी के द्वारा छायाचित्र का पूजन कर माल्यार्पण किया गया एवं उनके आदर्शों सामाजिक समरसता, समानता एवं कर्तव्यनिष्ठा, देश के संविधान निर्माण एवं राष्ट निर्माण में उनके द्वारा किये गए कार्यो को याद कर के नमन किया गया।
सामाजिक समरसता पखवाड़ा के तहत आज 14 अप्रैल को वार्ड क्र 13 कांटिपारा (कसडोल) में अनुसूचित जाति समाज के प्रबुद्धजनों को साल व माताओ को साड़ी श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू, मंडल प्रभारी गिरधारी वर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, महामंत्री सुदीप मानिकपुरी, वार्ड 13 पार्षद विनोद बंजारे, मंत्री अनिल श्रीवास, मंत्री व पार्षद कु.कमल कैवर्त, शिवचरण कुर्रे, अश्वनी कुर्रे, अच्छेलाल घृतलहरे, धनसाय घृतलहरे, गणेश घृतलहरे, बगस भारद्वाज, संजय भारद्वाज, इतवारी कोशले, आनंद साहू, दादू राम साहू, नंदराम यादव, महिला सहेतरीन यादव, माहेश्वरी भारद्वाज, गीता भारद्वाज, गायत्री घृतलहरे, दयामती साहू, मंजू बंजारे सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।
Tags
कसडोल समाचार