Sunami Media News

एनटीपीसी सीपत में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

एनटीपीसी  सीपत में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन 

एनटीपीसी सीपत परिसर के डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में दिनांक 05 मार्च 2023 को मैत्री क्रिकेट मैच का शानदार सफल आयोजन किया गया। यह मैच आई जी इलेवन तथा एनटीपीसी सीपत इलेवन के बीच खेला गया । इस मैच का उद्देश्य न सिर्फ खेल भावना का विकास करना था बल्कि एक दूसरे संगठन को समझना था ताकि आपसी तालमेल को बढ़ावा मिल सके| 

आई जी इलेवन में बिलासपुर पुलिस तथा एनटीपीसी सीपत इलेवन में एनटीपीसी सीपत, रेलवे एसईसीआर तथा सीआईएसएफ कर्मचारी 
शामिल रहे । आई जी इलेवन की बागडोर श्री बद्रीनाथ मीना , आईपीएस ,आईजी  बिलासपुर रेंज ने की , जबकि एनटीपीसी सीपत इलेवन की बागडोर श्री प्रवीण पाण्डेय, डीआरएम एसईसीआर ने की । 

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण) श्री रमानाथ पुजारी ने  श्री बद्री नारायण मीना आईपीएस, आई जी , श्री प्रवीण पाण्डेय , डीआरएम एसईसीआर , श्री संतोष कुमार सिंह , आईपीएस, एसपी बिलासपुर ,श्री हिमांशु जैन  , आईआरएस,  श्रीमती दीपमाला कश्यप , एएसपी बिलासपुर, श्री राहुल देव , एएसपी , ग्रामीण , श्री यू एच गोखे, मुख्य महाप्रबंधक (सी पीजी -2 ) श्री घनश्याम प्रजापति , भूतपूर्व कार्यकारी निदेशक एनटीपीसी का स्वागत किया ।  श्री विवेक चंद्रा ने श्री मुनिराज मीना , डीसी , सीआईएसएफ का स्वागत किया । 

मुख्य अतिथियों द्वारा शील्ड का अनावरण करते हुए टॉस किया गया । 

आईजी इलेवन टीम के कप्तान श्री बद्री नारायण मीना, आईपीएस, आई जी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया । आईजी इलेवन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 143 रन बनाए । 

जिसमें श्री मीना ने 34 , श्री भागीरथ ने 30 तथा इमरान खान ने 42 रनों का  योगदान दिया । लक्ष्य का पीछा करते हुए एनटीपीसी सीपत इलेवन ने मैच की आखिरी गेंद में मैच को जीता| 

जिसमें श्री मुनिराज मीना ने 56  तथा अनुज यादव ने 46 नाबाद रन का योगदान दिया| बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मुनिराज मीना , डीसी सीआईएसएफ़ को मैन ऑफ द मैच चुना गया| 

मैच की समाप्ति पर विजेता तथा उपविजेता टीम को मेडल व प्रतीक
चिन्ह दिया गया। 

इस मैच के अंपायर श्री गुरमीत सिंह तथा श्री बी एस राजपूत रहे , स्कोरिंग की भूमिका श्री शिवनाथ ने की । जबकि आंखो देखा हाल श्री अनंत वार्ष्णेय एवं श्री विनय वानखेडे ने निभाई| दोनों ने अपनी आकर्षक कमेंटरी  से पूरे मैच में दर्शकों को बाँधे रखा|

अपने संबोधन में दोनों टीमों के कप्तान ने इस आयोजन के लिए एनटीपीसी सीपत तथा सीआईएसएफ़ की भूमिका को सराहा तथा आने वाले समय में इस तरह के मैचों के आयोजन का भी सुझाव दिया|

एनटीपीसी सीपत के जन संपर्क अधिकारी श्री प्रवीण रंजन भारती ने जानकारी देते हुए कहा कि मानव संसाधन विभाग की ओर से खेल परिषद तथा सीआईएसएफ़ के सहयोग से इस मैच का सफल आयोजन किया गया| 

 मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण) श्री रमानाथ पुजारी ने अपने संबोधन में दोनों टीमों को विजेता बताते हुए सभी खिलाड़ियों बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी| उन्होंने सभी के योगदान की सराहना की तथा सभी मुख्य अतिथियों का मैच में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए धन्यवाद कहा| आयोजक समिति के योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की|

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने