Sunami Media News

जिलास्तरीय तेंदूपत्ता फड़मुंशी संघ का एकदिवसीय धरना सम्पन्न

जिलास्तरीय तेंदूपत्ता फड़मुंशी संघ का एकदिवसीय धरना सम्पन्न
IMG_20230316_123709
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति फड़मुंशी संघ ने 13 मार्च सोमवार को बलौदाबाजार जिला में अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रैली निकाल कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम कलेक्टर बलौदाबाजार को ज्ञापन सौंपा।तेंदूपत्ता फड़मुंशी संघ के द्वारा लिखित स्वहस्ताक्षरित कलेक्टर को दिये गए आवेदन में मांग किया गया है कि विगत सन 1988-89 से कार्यरत फड़ मुंशी कर्मचारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभान्वित करते हैं उनको भूपेश सरकार ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि प्रदेश में हमारी सरकार बनते ही 10 दिन के भीतर फड़ मुंशियों को कमीशन छोड़कर मासिक मानदेय देना का वादा किया जो आज पर्यंत तक सरकार द्वारा पूरा नहीं किया गया है।लघु वनोपज फड़ मुंशियों द्वारा दिये गए आवेदन में यह भी मांग किया गया है कि तेंदूपत्ता फड़ मुंशियों को नियमित कर कलेक्टर दर पर  मानदेय राशि देने की मांग के साथ हर साल तेंदूपत्ता फड़ मुंशियों का नियुक्ति भी बंद किया जावे।इस एक दिवसीय धरना कार्यक्रम में करण सिंह यादव,लोकनाथ रात्रे,विष्णु प्रसाद सेन,रामेश्वरदास टंडन,डमरू लाल प्रधान,प्रहलाद सिंह पैकरा,श्रीमती श्याम बाई, मोहन लाल यादव,एवं संतोष बरिहा सहित सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल रहे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने