सुनामी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की पांच फटाफट खबरें
✍️(1)
हनुमना का तहसील भवन किसी महल से कम नही बनेगा, मऊगंज और हनुमना के किसानों को मुख्यमंत्री ने दी सौगात
मऊगंज क्षेत्र के घुरेहटा गांव में-घर में घुसे चोर की बांधकर पिटाई मौके पर पहुंची पुलिस
आरोपी को थाना में लाने पर हुई मौत परिजनों ने पुलिस के ऊपर लगाया आरोप?
थाने के सामने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम मौत पर बबाल में पूर्व कांग्रेस विधायक जुटी भीड़ के बीच पहुंचे*
स्थिति बिगड़ती देख मऊगंज एएसपी,एसडीओपी सहित कई थानों की पुलिस पहुंची।
✍️(2)
रीवा जिला के नईगढ़ी नगर परिषद में नगर परिषद अधिकारी की कहीं न कहीं मनमानी के वजह से नगर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है
क्योंकि नगर परिषद अधिकारी नईगढ़ी नगर परिषद में कई सालों से अंगद की तरह पांव जमाए हैं
जिसके वजह से सरकार की योजनाएं बंद पड़ी दिख रही है वहीं जब नगर परिषद नईगढ़ी के सीएमओं से इस बारे में चर्चा किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नल जल योजना बंद पड़ी है
✍️(3)
साथ में पेयजल व्यवस्था भी डगमगा रही है जिससे सीएमओ साहब गोलमोल का जवाब देते हुए नजर आए
वहीं जब 15 वार्डों में सर सफाई के बारे में भी नगर परिषद सीएमओ से चर्चा किया गया तो नगर परिषद सीएमओ द्वारा गोलमोल का जवाब देते नजर आए
प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माता अष्टभुजा धाम मंदिर में पानी की किल्लत से भक्त हो रहे परेशान जल चढ़ाने के लिए नहीं है
जल की समुचित व्यवस्था हैंडपंप उगल रहे हवा
✍️(4)
*रीवा जिले के विधानसभा क्षेत्र गुढ़ एवं देवतालाब क्षेत्र में बदवार से सीतापुर सड़क मार्ग अन्नदाता की फांसी जमीन का उचित मुआवजा दिलाया जाए
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश प्रवक्ता विश्वनाथ पटेल चोटीवाला ने आरोप लगाते हुए
कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि आखिर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं
आखिर किसानों की जमीनों का भू-आर्जन किये बिना ही सड़क क्यों बनाई जा रही है
यह कैसी विकास यात्रा है जिसमें किसानों का विनाश किया जा रहा है
शिवराज सरकार से यह मांग है कि बदवार से सीतापुर सड़क मार्ग में फंसी जमीनों का भू-आर्जन कर अतिशीघ्र मुआवजा वितरण करने की कार्यवाही अतिशीघ्र करें
✍️(5)
मऊगंज स्थानीय विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तब से गरीबों की दशा औऱ दिशा दोनों बदल गई।
उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री बनते ही गरीबों का कल्याण करने के
वाली योजनाओं पर फोकस किया,
उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी, सामूहिक कन्यादान जैसी योजनाएं लाकर बेटियों का सम्मान बढ़ाया, पहले लड़कियां कोख में मार दी जाती थीं
लेकिन अब जन्म से लेकर उनके विवाह तक का खर्चा सरकार के मजबूत कंधों पर है।
विधायक ने कहा कि महिलाओं का समाज मे सम्मान बढाने के लिए शिवराज सिंह ने लाड़ली बहना योजना को लांच किया है
जिसमे18 वर्ष के ऊपर की हर महिला को हर महीने1 हजार रुपये देने का प्रावधान किया है
ताकि वे अपनी छोटी जरूरतो केे लिए किसी के सामने हाथ न फैलाएं। बुधवार को विधायक प्रदीप पटेल ने सरकार की तमाम योजनाओं को विकास यात्रा की सभाओं में गिनाया।
कांग्रेस पर साधा निशाना। विधायक प्रदीप पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 60 साल के अपने शासन में गरीबों का कोई विकास नहीं हुआ,
दिग्विजय जब मुख्यमंत्री थे प्रदेश में न तो सड़कें थी न बिजली और न ही पानी लेकिन सरकार बदलते ही प्रदेश की तस्वीर बदल ।
विकास यात्रा के दौरान विधायक ने जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी और उनका निराकरण भी किया।