जिला भाजपा की बैठक में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल
बलौदाबाजार। भाजपा कार्यालय भाटापारा में आयोजित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। इस बैठक में मुख्य अभ्यागत के रूप में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी शामिल हुए। श्री अग्रवाल जी श्री शिवरतन शर्मा जी एवं अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर बैठक का विधिवत रूप से शुभारंभ किए। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत प्रदेश स्तरीय जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय आंदोलन किया जाना है एवं 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में प्रत्येक बूथ स्तर तक मनाना है। 26 फरवरी को माननीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ में सुनना है मौरावा स्वर अधिकार कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में यह कार्यक्रम आयोजित करना है एवं 11 फरवरी से 20 फरवरी के बीच विधानसभा स्तरीय आंदोलन सभी विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय में आयोजित करना है। श्री अग्रवाल जी एवं अतिथियों द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं पिछले कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यसमिति की बैठक के पश्चात आगामी कार्य योजना के संबंध में विधानसभावार कसडोल विधानसभा बलोदाबाजार विधानसभा एवं भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई । कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री शिवरतन शर्मा जिला भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े सहित उपस्थित नेताओं ने संबोधित किया आज के इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं भाटापारा के विधायक श्री शिवरतन शर्मा जिला भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टेसू लाल धुरंधर योगेश चंद्राकर विपिन बिहारी वर्मा पूर्व विधायक श्रीमती लक्ष्मी बघेल किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी कसडोल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सुरेंद्र पाटनी भाटापारा विधानसभा के प्रभारी सूर्यकांत राठौर बलौदाबाजार विधानसभा प्रभारी राजेश अवस्थी जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी राकेश तिवारी जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा विजय केसरवानी नरेश केसरवानी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मंजू वर्मा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सरिता जायसवाल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक सुश्री खुशबू बंजारे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील यदु, कोषाध्यक्ष सेवक राम वर्मा जिला मंत्री श्रीमती सुनीता वर्मा राजकुमार साहू श्रीमती सत्यभामा साहू जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा धीरज मिश्रा युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रशांत यादव जिला मंत्री श्रीमती नीलम सोनी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल वरिष्ठ नेता टंकराम वर्मा अनसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीष्मदेव सोनवानी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि ध्रुव युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संकेत वर्मा पूर्व जिला पंचायत के सदस्य श्रीमती पूनम मारकंडे श्रीमती रुकमणी साहू जिला पंचायत सदस्य नवीन मिश्रा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेंद्र मोनू साहू वरिष्ठ नेता श्री गिरधारी वर्मा लवन संतोष वैष्णव, हेमंत साहू, मंडल के अध्यक्ष विजय यादव दक्षिण पलारी भाजपा मंडल के अध्यक्ष महेंद्र साहू पलारी मंडल के अध्यक्ष नंद कुमार वर्मा कसडोल मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल मंडल अध्यक्ष झाड़ू राम साहू बलौदा बाजार शहर मंडल अध्यक्ष संकेत शुक्ला ग्रामीण अध्यक्ष डोमन वर्मा महामंत्री विजय कोसले पवन वर्मा वरिष्ठ नेता दुर्गा पटेल भीखम केवट, महामंत्री डागेश्वर वर्मा पप्पू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पलारी नरसिंह सोनू निर्मलकर सहित भारी संख्या में जिला कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश के पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंडल के अध्यक्ष महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महामंत्री भारी संख्या में उपस्थित थे।