Sunami Media News

पैरालंपिक जुडो चयन प्रतियोगिता छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह के आतिथ्य मे आज संपन्न हुआ।


पैरालंपिक जुडो चयन प्रतियोगिता छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह के आतिथ्य मे आज संपन्न हुआ।        

छत्तीसगढ़ पैरालंपिक जूडो संघ द्वारा राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर एवं चयन प्रतियोगिता का आयोजन 15 एंव 16 फरवरी को श्रीकांत  वर्मा मार्ग स्थित सरस्वती पार्क सामुदायिक भवन बिलासपुर मैं संपन्न हुई उक्त प्रतियोगिता में मूक-बधिर एंव दृष्टिबाधित खिलाड़ियों ने भाग लिया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ योग आयोग के सदस्य श्री रविंद्र सिंह ठाकुर एंव कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पैरा जूडो संघ के अध्यक्ष आशीष गोयल ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ पैरा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री सूरज यादव, पैरा जूडो के प्रदेश सचिव शेख समीर,शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव युसूफ हुसैन,की उपस्थिति में समापन समारोह संपन्न हुई  । संघ के महासचिव शेख समीर ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी 3 से 5 मार्च को आयोजित होने वाली 11वी राष्ट्रीय पैरा जूडो प्रतियोगिता लखनऊ में भाग लेंगे प्रदेश की पैरा जूडो टीम 1 मार्च को बिलासपुर से लखनऊ के लिए रवाना होगी.घनश्याम सिंह, जफर नवाज,राकेश कुमार,मोहम्मद रिजवान,सूरज सिद्धार,अब्दुल खालिद,शेख अरबाज अली,ने आयोजन में मदद की और खिलाड़ियों को बधाई एंव शुभकामनाएं दी...

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने