बलौदाबाजार। पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गितकेरा में आयोजित 9 दिवसीय श्री अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में गुरुवार को छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री शकुंतला साहू शामिल हुई एवं अतिथियों सहित भगवान श्रीरामचंद्र जी के फोटो पर पुष्प माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर पूरे क्षेत्र के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि रामायण का प्रत्येक पात्र हमे बेहतर जीवन जीने का मार्ग बताता है। उन्होंने ग्रामवासियों को नवधा रामायण आयोजित करने पर बधाई दी एवं ऐसे धार्मिक आयोजन हमेशा करते रहने की बात कही जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी भी इस आधुनिकता के दौर में भी संस्कारवान हो।उन्होंने कहा कि रामायण हमे सत्य एवं धर्म के रास्ते पर चलने की सिख देता है। प्रभु श्री रामचन्द्र जी का सम्पूर्ण जीवन हमे सत्य, प्रेम , त्याग एवं समर्पण की शिक्षा देता है। हम प्रभु श्रीराम की भक्ति से इस भवसागर को पार कर सकते हैं।
इस अवसर पर श्रीकमलेश साहू कांग्रेस नेता, लालाराम वर्मा अध्यक्ष सहकारी समिति गितकेरा, चमरू राम दीवान अध्यक्ष रामायण समिति, बालकृष्ण वर्मा, नरसिंह उपाध्यक्ष रामायण समिति, रामदयाल जायसवाल, राजेंद्र वर्मा, शांति प्रसाद श्रेय दाऊ जी, आत्माराम वर्मा सियान, गजेंद्र वर्मा, साधुराम यादव, अशोक कुमार यादव,श्रीमती मालती देवी श्रेय, शिकुमारी देवी श्रेय, संगीता चक्रधारी, गेंदराम निर्मलकर श्रद्धालुगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।