Sunami Media

छत्तीसगढ योग आयोग द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर मे बच्चे हो या बुजुर्ग सभी में दिखा योग का उत्साह,,,

छत्तीसगढ योग आयोग द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर मे बच्चे हो या बुजुर्ग सभी में दिखा योग का उत्साह,,,
बिलासपुर मे छत्तीसढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित योग शिविर के दूसरा दिन भारी संख्या में बच्चे व बुजुर्ग योग अभ्यास करने पहुंचे। वहां उपस्थित सभी लोगों के मन में योग के प्रति भारी उत्साह दिखा। हास्य योग के सभी सदस्यों ने सबसे पहले सभी को हंसाकर मन के तनाव को दूर किया वही स्कूली बच्चों ने शिविर में योग के गुण सीखें। साथ ही योग को नियमित रूप से जीवन  में उतारने का संकल्प भी लिया। 

सीएमडी कालेज मैदान में छत्तीसगढ योग आयोग की ओर से आयोजित योग शिविर में सुबह छह बजे से बच्चों से लेकर युवा व बुजुर्ग पहुंच रहे हैं। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए योग अभ्यास करते हैं।आज छत्तीसगढ योग आयोग के मास्टर ट्रेनरो द्वारा सुक्ष्म व्यवायाम, प्रणायाम, सुर्य नमस्कार व योग नृत्य कराया गया । इसके बाद योग ट्रेनरों ने योगासन अभ्यास करने से शरीर को होने वाले फायदा व नुकसान के बारे में जानकारी दी। साथ ही योग अभ्यास भी कराया। इस अवसर पर छतीसगढ योग आयोग सदस्य  रविंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के छत्तीसगढीया खेल व योग के प्रति समर्पण को देखते हुए तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।आज शनिवार को शिविर का दूसरा दिन है। ठंड बढ़ने के बाद भी प्राइमरी स्कूल के बच्चों से लेकर 84 साल के बुजुर्ग सुबह से शिविर में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। योग के प्रति उनके लगाव व समर्पण को हम सलाम करते हैं। इन्ही के प्रयासों से योग आगे बढ़ रहा है। धीरे-धीरे जन-जन तक पहुंच रहा है। हम सभी को बच्चे व बुजुर्गों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने लाफ्टर क्लब के ङी बी गुप्ता सहीत नारी शक्ति टीम के सरला सर्वणकार व सभी सदस्यों को सम्मानित किया। शिविर में पहुंचे बुजुर्गों से भविष्य मे भी सहयोग करने की अपील की। शिविर में अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय योग साइंस विभाग के शिक्षक सत्यम तिवारी, डीएलएस कालेज के योग साइंस विभाग के शिक्षक अंकित दुबे ने शिविर की भुरी भुरी प्रशंसा कि।  योग प्रशिक्षण कार्यक्रम बाद यातायात विभाग के उमाशंकर पाण्ङेय व शैलेश सिंह व साथीयो ने यातायात के बारे मे जानकारी दि । आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे  चन्द्रप्रकाश बाजपेई राष्ट्रीय सचिव सेवादल अजय श्रीवास्तव अध्यक्ष क्रेङाई राकेश जसवाल अपर आयुक्त नगर निगम बिलासपुर रविन्द्र सिंह सदस्य योग आयोग छत्तीसगढ  मजु दिदि पुर्व सदस्य छत्तीसगढ योग आयोग आदि  प्रमुख रुप  से शामिल हो कर योग प्रेमीयो को मार्गदर्शन कर उनका हौसला बङाया। कार्यक्रम को सफल बनाने योग आयोग के मास्टर ट्रेनर अविनाश दुबे ईनाया फाउंडेशन के अब्दुल खालिद आजम मिर्जा राहुल गबेल नजीम खान  राजेश दिवेदी लिलि ठाकुर मोनिका पाठक रश्मी सारथी आरती वर्मा सतीश बरेठ नरेश कौशिक अनुराग विश्वकर्मा श्वेता गुप्ता अंकित भोई योगिता बरेठ अजय कुमार ङाली बरेठ रश्मी पाण्ङेय प्रित बाला आङील त्रिलोक नागेश  तृप्ति कुमारी कर्ण सिंह व  अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय से रितु सिंह, प्रिया, इंदु, सुषमा, लोकेश, नीतीश, दुर्गेश, राहुल,  प्रतिकला,   समेत भारी संख्या में लोग शिविर में उपस्थित रहे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media