Sunami Media News

जहरीला पानी से जानवरो का जीना हुआ दूभर,, केमिकलयुक्त जहरीला पानी छोड़ने वाली फैक्ट्री का कारनामा,,शासन प्रशासन क्यों है मौन,,

जहरीला पानी से जानवरो का जीना हुआ दूभर,, केमिकलयुक्त जहरीला पानी छोड़ने वाली फैक्ट्री का कारनामा,,शासन प्रशासन क्यों है मौन,, 

श्याम पाठक   ✍️

बिलासपुर / सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित नर्मदा ड्रिंक्स  प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री से निकलने वाला केमिकल युक्त बदबूदार पानी से बेजुबानों की जान पर भारी पड़ रही है। बिना ट्रीटमेंट फैक्ट्री से बाहर छोड़ा गया जहरीला पानी पीने से मवेशियों के जान पर आन पड़ी है। केमिकलयुक्त जहरीला पानी पीने से उनकी मौत भी हो सकती है। कैमिकलयुक्त पानी जहा मवेशियों के लिए हानिकारक है तो वहीं आसपास रहने वालो के लिए भी स्वास्थ के लिए नुकसानदेह है। नर्मदा ड्रिंक्स द्वारा बड़े पैमाने पर केमिकलयुक्त  जहरीला पानी बाहर छोड़ा जा रहा है। यही नहीं फैक्ट्री की प्रदूषित पानी जमीन के गहराई में जाने से बोरवेल से बाहर निकलने वाला पानी दूषित होने लगा है। साथ ही आसपास की कृषि भूमि और फसलों को खराब कर रहा है। नर्मदा ड्रिंक्स के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आनेवाले समय मे स्थानीय लोगो को बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं अब देखना यह होगा कि आंखे बंद कर बैठे पर्यावरण अधिकारी नर्मदा ड्रिंक्स के खिलाफ कार्रवाई करते है या हाथ पर हाथ रख कर बैठे किसी अनहोनी का इंतजार करते है।

 पढ़ते रहिए सुनामी छत्तीसगढ़ जल्द करेंगे नर्मदा ड्रिंक्स की बड़ी खुलासा,,

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने