बलौदाबाजार। बिलाईगढ़ विधानसभा के विधायक व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के गृह ग्राम बालपुर में तीन दिवसीय भजन मेला कार्यक्रम संपन्न हुआ, इस भजन मेला कार्यक्रम में लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे और भजन मेला का आनंद उठाएं, विगत 114 साल से लगातार चल रही भजन मेला का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, इस भजन मेला कार्यक्रम में सारंगढ़ बिलाईगढ़ बलोदा बाजार जांजगीर चांपा शिवरीनारायण आदि क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, क्षेत्रीय विधायक चंद्रदेव राय जी के द्वारा भजन मेला में उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी, जहां लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण किया, राय जी ने समस्त श्रद्धालुओं का दिल से अभिनंदन करते हुए अपने अमूल्य देने के लिए आभार व्यक्त किया
भजन मेला के समापन दिवस में रामनामी भजन के अध्यक्ष मेला समिति के अध्यक्ष के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक को भी भजन मेला में प्रसादी पूजा एवं प्रसादी वितरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इसके लिए विधायक जी का व मेला आयोजन समिति का आभार ब्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।