Sunami Media News

लक्ष्मी साहू, सरिता जायसवाल एवं मंजू वर्मा बनाये गए भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य....

 लक्ष्मी साहू,  सरिता जायसवाल एवं मंजू वर्मा बनाये गए भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य....
बलौदाबाजार। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत  द्वारा प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति एवं जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई,जिसमें बलौदाबाजार भाटापारा ज़िले के "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" पूर्व ज़िला संयोजक एवं वर्तमान सारंगढ़-बिलाईगढ़ ज़िले के भटगांव नगर पंचायत पार्षद श्रीमती लक्ष्मी साहू,भाजपा मंडल कसडोल से श्रीमती सरिता जायसवाल एवं भाजपा मंडल पलारी से श्रीमती मंजू वर्मा को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति के पद की जिम्मेदारी दी गई है।भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती सरिता जायसवाल एवं मंजू वर्मा ने प्रदेश संगठन का आभार एवं खुशी व्यक्त करते हुए कहा, कि प्रदेश संगठन द्वारा दिये गए जिम्मेदारी को हम पूर्ण मनोयोग से निर्वहन करेंगे व संगठन के हित में स्वयं को समर्पित होकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पहिली प्राथमिकता महिलाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना है।
श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती सरिता जायसवाल एवं मंजू वर्मा को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बनाये जाने पर भाजपा मंडल सरसिवां, भटगांव, बिलाईगढ़ , बया, कसडोल, लवन, बलौदाबाजार, पलारी सहित सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं बलौदाबाजार-भाटापारा ज़िले के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई प्रेषित किये है एवं शुभकामनाएं दी है। 

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने