सफाई कर्मचारी अध्यक्ष गोपी चंद साहू की अगुवाई में बड़ी संख्या में एक दिवसीय धरना हेतु पहुंचे रायपुर
कसडोल । प्रांतीय आहवान पर ब्लॉक अध्यक्ष गोपीचंद साहू की अगुवाई में एक दिवसीय धरना हेतु कसडोल से बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचे। बतादें किस्कूल सफाई कर्मचारी विगत 12 वर्षों से पूर्ण कालीन कलेक्टर दर की मांग कर रहे हैं, किन्तु अभी तक उनकी मांगेंपूरी नहीं हुई हैं। अध्यक्ष गोपीचंद साहू ने बताया कि सन 2018 में विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में स्कूल सफाई कर्मचारियों को सरकार बनने पर पूर्ण कालीन कलेक्टर दर पर वेतन देने के साथ नियमितीकरण करण करने की बात कही थी।चार साल बीत जाने के बाद भी कांग्रेस सरकार ने अपने किए वादे को पूरा नहीं की है।इसी से आहत होकर राज्य सरकार को याद दिलाने 23 जनवरी 2023 को राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय धरना देना तय किया गया है, जिसमें प्रदेश के सभी ब्लॉकों से बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी जुटेंगे।इसी कड़ी में हम सभी कसडोल विकास खंड से धरना में शामिल होने जा रहे हैं।इस आशय की जानकारी हमने अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल की लिखित रूप से दे दी है।उन्होंने आगे कहा किएक दिवसीय धरना के बाद भी राज्य सरकार हमारी मांग पूरी नहीं की तो आगे और बड़ी लड़ाई लड़ेंगे। एक दिवसीय धरना में अध्यक्ष गोपीचंद साहू के अतिरिक्त संरक्षक संतोष बर्मन, रामायण कैवर्त्य, उपाध्यक्ष नेहरू चौहान, सह सचिव बीरबल यादव, कोषाध्यक्ष उत्तरा चौहान, महामंत्री गजेन्द्रपटेल, मीडिया प्रभारी गजेंद्र श्रीवास, महिला प्रकोष्ठ संतोषी देवांगन, महिला सलाहकार कामता साहू एवं तोधि साहू, सलाहकार जानिकराम कर्ष एवं राजा साहू, कार्यकारिणी फिरीत लाल यादव, रामगोपाल कैवर्त्य सहित सदस्य गण उपस्थित रहे।